¨हदू शिवसेना ने आंतकवाद का पुतला फूंका
संवाद सहयोगी, भंगाला पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थिति गांव हरसा मानसर में हिंदू शिवसेना
संवाद सहयोगी, भंगाला
पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थिति गांव हरसा मानसर में हिंदू शिवसेना के ब्लाक प्रधान अमरजीत ¨सह की अध्यक्षता में हिंदू शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने आंतकवाद का पुतला फूंका। अमरजीत ¨सह ने कहा कि पूरे विश्व में आतंकवाद का प्रभाव बढ़ रहा है। आतंकवाद से सबसे ज्यादा हमारा भारत देश प्रभावित हो रहा है। इसका ज्यादा प्रभाव अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले भक्तों पर पड़ा है। इसके लिए सरकार को आतंकवाद के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए। समाज सेवक एवं ब्लाक समिति के मेंबर शंभूनाथ भारती और हिम मंडल के अध्यक्ष विक्रम ¨सह भी शामिल हुए। शंभू नाथ भारती ने कहा कि आतंकवाद हमारे देश और जनता को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है।
कुछ दिन पहले कुछ शरारती तत्वों ने आतंकवाद के इशारे पर अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को बहुत नुकसान पहुंचाया। इस सबंधित जम्मू-कश्मीर सरकार को इन शरारती तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी होगी। इस समय पर अमरजीत ¨सह हिन्दू शिवसेना ब्लाक प्रधान, समाज सेवक एवं ब्लाक समिति सदस्य शम्भू नाथ भारती, हिम मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार, शहीद भगत ¨सह क्लब हरसा मानसर प्रधान लाखन ¨सह राणा, मास्टर विनोद पठान, अशोक कुमार, अंकुर महाजन, हरप्रीत, हैप्पी, विरेन्द्र, टोनी, डा. खजान, मनोज शर्मा, रवींद्र, गोल्डी, मनीश, कालू मौजूद थे।