यामिनी को 'आप' का राष्ट्रीय सदस्य बनाया सराहनीय : काका
जेएनएन, होशियारपुर : आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर से लोक सभा चुनाव लड़ चुकीं उम्मीदवार यामिनी गोमर को
जेएनएन, होशियारपुर : आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर से लोक सभा चुनाव लड़ चुकीं उम्मीदवार यामिनी गोमर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाकर होशियारपुर का मान बढ़ाया है। इसके साथ 'आप' ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी वचनबद्धता भी दोहराई है। यामिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनने पर होशियारपुर के समस्त कार्यकर्ता पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हैं। यह बात आम आदमी पार्टी के नेता कही। काका ने कहा कि यामिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनने से निश्चित तौर पर पार्टी में होशियारपुर से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। गोमर ने पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचाने की बात पर बल देते हुए 'आप' के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व सर्किल इंचार्ज व¨रदर ¨सह, केशव सैनी, प्रितम राम, सुरजीत ¨सह सैनी, मनी गोगिया, दीपक सिद्धू, अशोक राणा तथा सतवंत सियान आदि उपस्थित थे।