सद्भावना रैली की तैयारियों पर कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने बैठक की
सहयोगी, माहिलपुर : सद्भावना रैली के संबंध में कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने माहिलपुर क्षेत्र के प
सहयोगी, माहिलपुर : सद्भावना रैली के संबंध में कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने माहिलपुर क्षेत्र के पंचो, सरपंचों व प्रमुख लोगों के साथ बैठक की और रैली को कामयाब बनाने के लिये विचार भी किया।
अपने संबोधन में ठंडल ने कहा कि गत काफी समय से कुछ शरारती तत्व पंजाब के शांति पूर्वक चल रहे माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पर वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सके इस लिये पंजाब में अकाली दल बादल तथा भाजपा सरकार द्वारा पंजाब में शांति के लिए ही सद्भावना रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हमें सब को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिये और पंजाब की जनता में इसके लिये काफी उत्साह पाया जा रहा है।
इस मौके पर चेयरमैन ब्लाक समिति सरवन सिंह, बीडीपीओ हरबिलास, जेई रामजीत सिंह, मलकीत सिंह ठंडल, जेई विजय कुमार, सरपंच महिंदर सिंह अजनोहा, अवतार चंद, अमनदीप सोनी, बलविंदर कुमार बिट्टू, महावीर सिंह सोहन सिंह, सरपंच सुखविंदर कौर, शिव कुमार कौशल, परमजीत सिंह बंबेली, दविंदर सिंह जरनैल सिंह, सचिव कुलविंद सिंह आदि उपस्थित थे।