विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी नामजद
होशियारपुर : थाना सदर पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया
By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 08:45 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 08:45 PM (IST)
होशियारपुर : थाना सदर पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव बजवाड़ा निवासी ने बताया कि 28 अगस्त को राखी वाले दिन उनके पड़ोस में रहने वाला लड़का जो कि उसका भाई बना है को राखी बांधकर वह वापस अपने घर का गेट बंद करने गई तो इस दौरान गुरदीप सिंह उर्फ दीपा जो कि नशे में धुत था ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो गुरदीप ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे बेहोश कर दिया। जब वह उसे होश आई तो उसे पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें