बसपा को झटका, बुद्धपाल ने थामा कांग्रेस का दामन
जेएनएन, होशियारपुर : गांव बस्सी किकरां में आयोजित एक सभा के दौरान कांग्रेस को उस समय बल मिला, जब ब
जेएनएन, होशियारपुर :
गांव बस्सी किकरां में आयोजित एक सभा के दौरान कांग्रेस को उस समय बल मिला, जब बसपा के बाजीगर सेल अध्यक्ष बुद्धपाल ने बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने बुद्धपाल का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पूरा मान सम्मान देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि भारत में बहुत सारे राजनीतिक दल हैं, पर देश हित में केवल कांग्रेस ने ही सदैव कार्य किया है। इसके चलते ही जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति दृढ़ है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हर वर्ग दुखी है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि बुद्धपाल जैसे कर्मठ कार्यकर्ता के पार्टी में शामिल होने से निश्चित तौर से पार्टी को बल मिलेगा और यह पार्टी के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए लोगों को साथ जोड़ने में कामयाब होंगे। इस मौके पर बुद्धपाल ने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर इससे जुड़े है और इसकी मजबूती के लिए दिन रात एक कर देंगे।
इस मौके पर नंबरदार कर्म चंद, कुलदीप अरोड़ा, किरनजीत सिंह मल्ली, लाडी, सुरजीत सिंह, अमरीक सिंह, सूबेदार संत सिंह छावनी कलां, पूर्व सरपंच कुलविंदर सिंह मांझी, जगदीश लाल मांझी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं गांव निवासी मौजूद थे।