श्री ब्राह्मण सभा निकालेगी भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा
जेएनएन, होशियारपुर : भगवान परशुराम जयंती के मौके पर श्री ब्राह्मण सभा एकता नगर खानपुरी गेट की ओर से
जेएनएन, होशियारपुर : भगवान परशुराम जयंती के मौके पर श्री ब्राह्मण सभा एकता नगर खानपुरी गेट की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। ब्राह्मण सभा एकता नगर में सभा के प्रधान कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें सर्वसम्मति से 20 अप्रैल को ब्राह्मण सभा से शोभायात्रा शुरू कर शहर के प्रमुख बाजारों से भगवान परशुराम के जंयती मनाने का प्रस्ताव पास हुआ। शोभायात्रा खानपुरी गेट, गोशाला बाजार, कनक मंडी, दाल बाजार, कश्मीरी बाजार, घंटाघर, वाल्मीकि चौक, अफगान रोड से होते हुए वापस भगवान परशुराम भवन में विश्राम लेगी।
सभा के महामंत्री पंडित सुरेश तिवाड़ी के निर्देशानुसार शोभायात्रा संबधी जिम्मेदारियां दी गई। जिसमें एक स्वागत कमेटी भी बनाई गई जो संजीव ऐरी, एडवोकेट अनूप शर्मा, पार्षद निपुण शर्मा, पार्षद विक्रम मेहता, अनिल डोगरा व दीपक शारदा व अशोक शर्मा को शामिल किया गया। शोभायात्रा में युवा ब्राह्मण सभा के अनिल डोगरा, दीपक शारदा, विपुल पंडित, रोहित राधे, आशुतोष व अनुराग कालिया, कैश शर्मा, प्रदीप शर्मा, कृष्ण गोपाल, मनोज दत्ता को शोभायात्रा में भव्य झांकिया व कीर्तन मंडलियां व्यवस्थित कर शोभायात्रा का जिम्मा सौंपा गया है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष जगमोहन शर्मा, नरिंदर शर्मा बब्बू, गौरव शर्मा, धीरज शर्मा, राजन शर्मा व अन्य शामिल थे।