निगम हाउस में प्रेस दीर्घा बने : जिम्पा
होशियारपुर : नगर निगम की हाउस की पहली बैठक में वार्ड-6 से कांग्रेस पार्षद ब्रह्म शंकर जिम्पा ने वकाल
By Edited By: Published: Tue, 31 Mar 2015 06:40 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 06:40 PM (IST)
होशियारपुर : नगर निगम की हाउस की पहली बैठक में वार्ड-6 से कांग्रेस पार्षद ब्रह्म शंकर जिम्पा ने वकालत की है कि लोकसभा व विधानसभा की तर्ज पर निगम हाउस में भी प्रेस दीर्घा बननी चाहिए। इससे वहां पर पत्रकार बैठकर हाउस की निष्पक्षता ढंग से कवरेज कर सकेंगे। जिम्पा ने यह भी डिमांड की कि हाउस की सारी कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिग करवाई जानी चाहिए और बाद में इसका प्रसारण भी हो। आज उन्होंने देखा कि प्रेस को अंदर जाने नहीं दिया गया। यह निंदनीय है। प्रेस दीर्घा बनने से हाउस की कार्यवाही को पारदर्शिता ढंग से लोगों के समक्ष पेश की जा सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें