Move to Jagran APP

न भाजपा जीती न कांग्रेस हारी, तकड़ी पड़ी भारी

हजारी लाल, होशियारपुर नगर निगम चुनावों में नतीजे बेहद दिलचस्प रहे। 50 सीटों वाले निगम के हुए पहले

By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 01:01 AM (IST)
न भाजपा जीती न कांग्रेस हारी, तकड़ी पड़ी भारी

हजारी लाल, होशियारपुर

prime article banner

नगर निगम चुनावों में नतीजे बेहद दिलचस्प रहे। 50 सीटों वाले निगम के हुए पहले चुनाव में न भाजपा जीती, न कांग्रेस हारी, लेकिन शिअद की तकड़ी रही भारी। चुनाव में आजाद उम्मीदवारों ने भी खेली दिलचस्प पारी। जी हां, चुनाव नतीजे बेहद चौकाने वाले आए हैं।

आशा के अनुरूप न तो भाजपा को सीटें मिल पाई हैं और न ही कांग्रेस को। भाजपा को 17 सीटें मिली हैं और कांग्रेस को भी 17 सीटें ही मिली हैं। चमत्कार करते हुए अकाली दल ने 10 सीटों पर कब्जा कर लिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि अकाली दल दमदार प्रदर्शन न करता तो शायद भाजपा और कांग्रेस की सीटें लगभग बराबरी पर ही रह जाती। शिअद की बड़ी जीत के साथ अकाली-भाजपा गठबंधन का पलड़ा भारी पड़ गया है। अकाली-भाजपा मिलाकर 50 सीटों वाले निगम में गठबंधन की सीटें 27 का आंकड़ा छू लिया। मसलन कि बहुमत से एक सीट ज्यादा। आजाद उम्मीदवारों ने भी बेहतरीन पारी खेलते हुए छह सीटों पर अपनी धाक जमाई है। इसमें से कुछ कांग्रेस से बागी होकर चुनावी मैदान थे तो कुछ भाजपा से बागी होकर चुनाव में कूदे थे।

जनता का फतवा स्वीकार : अरोड़ा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस टीम के कैप्टन विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि जनता का फतवा स्वीकार है। कुछ सीटों पर कांग्रेस थोड़े मतों से पराजित हो गई है। फिर भी जनता द्वारा दिए गए सहयोग के लिए वह बहुत-बहुत आभारी हैं।

विकास के बल पर मिले भाजपा को वोट : तीक्ष्ण

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद ने कहा कि निगम चुनावों में भाजपा को विकास के बल पर वोट मिले हैं। जनता ने भाजपा-अकाली गठबंधन पर विश्वास जताया है। शेष रहते हुए काम भी पूरे करवाए जाएंगे और विकास में तेजी लाई जाएगी। इस जीत से पता चलता है कि कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK