हरियाना में अवैध खनन करते सात गिरफ्तार
हरियाना : थाना हरियाना पुलिस ने अवैध खनन के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
हरियाना : थाना हरियाना पुलिस ने अवैध खनन के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
एएसआइ अक्सपाद गौतम ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव चक्क गुजरा चोअ के पास गश्त कर रहे थे कि तभी गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी हरपाल सिंह पुत्र कर्नल सिंह निवासी लेहला, मंगल सिंह पुत्र चंद्र बहादर, अमन सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 मोहल्ला डमटाल तहसील इंदों हिमाचल प्रदेश, पंजाब सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी नंगल ढिंग थाना मजीठा जिला अमृतसर, रमन कुमार पुत्र राम सरुप सिंह निवासी सुराजा मोहल्ला हरियाना, रजिंदर डोगर पुत्र हरबंस लाल निवासी करीबपुर शेखा थाना हरियाना, जसपाल पुत्र मंगल दास निवासी बस्सी उमर खां थाना हरियाना उक्त आरोपी गांव शेरपुरखाम चोअ में ट्रेक्टर ट्राली लगा कर रेत की नाजायज निकासी कर रहे हैं।
पुलिस ने छापामारी कर आरोपियों को काबू कर लिया। मौके से दो कार व तीन ट्रैक्टर भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।