आज से दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे बादल
हजारी लाल, होशियारपुर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि वह 31 जनवरी से दिल्ली विधानसभा मे
हजारी लाल, होशियारपुर
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि वह 31 जनवरी से दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार करने के लिए जाएंगे। आम आदमी पार्टी हवा को उन्होंने नकारा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को होशियारपुर में सोनालीका उद्योग समूह के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल की पत्नी संगीता मित्तल की ओर से खोले गए संजीवनी शरणम् में पहुंचे थे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए बादल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की कोई हवा नहीं है। दिल्ली में भाजपा की हवा के बारे में पूछने पर कहा कि वह अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। वहां पर जाने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।
पंजाब नगर निगम और नगर कौंसिल चुनावों के बाबत बादल ने कहा कि सीटों का बंटवारा अभी हुआ नहीं है, लेकिन दोनों दलों के नेता मिलकर बैठकर यह मसला हल कर लेंगे। यह कोई मुद्दा नहीं है। अकाली-भाजपा में कोई मतभेद नहीं है। इसका सबूत नगर निगम का साथ मिलकर लड़े जाना वाला चुनाव ही है।
भाजपा के समाजवाद के मुद्दे पर बादल ने कहा कि इसके बिना कोई सरकार चल ही नहीं सकती है, क्योंकि सभी एक हैं। सभी के लिए एक जैसी सोच होनी लाजिमी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब कोई वित्तीय संकट नहीं है। केंद्र सरकार भी पंजाब को पूरा सहयोग दे रही है। कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए बादल ने कहा कि उसका कोई वजूद नहीं है।