अस्लामबाद में दिनदहाड़े 2.5 लाख के जेवर चुराए
जागरण संवाददाता, होशियारपुर : अस्लामाबाद में शुक्रवार दिनदहाड़े चोरों ने खाली घर को अपना निशाना बना ल
By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 08:53 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 08:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, होशियारपुर : अस्लामाबाद में शुक्रवार दिनदहाड़े चोरों ने खाली घर को अपना निशाना बना लिया। विश्वकर्मा वुड वर्क्स के मालिक राज कुमार पुत्र महिंदर पाल ने बताया कि वह सुबह ग्यारह बजे शगुन पैलेस में शादी समारोह में गए थे। पिता महिंदर पाल दुकान पर थे। बाद दोपहर उनकी पत्नी रजनी पिता को दोपहर खाना देने गई थी। पीछे से चोरों ने घर में चोरी कर डाली। पत्नी घर पहुंची तो बाहर गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सारा सामान बिखरा हुआ था व अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जिस पर पत्नी ने तुरंत उन्हे फोन किया। राज कुमार ने घर आकर जांच की थी तो लगभग 2.50 लाख रुपये के गहने गायब थे। सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें