सुविधा केंद्र कर्मियों को पक्का करने की मांग
जेएनएन, होशियारपुर : पंजाब स्टेट सुविधा कर्मचारी यूनियन का संगठन जिला अध्यक्ष व पंजाब के संयुक्त सचि
जेएनएन, होशियारपुर : पंजाब स्टेट सुविधा कर्मचारी यूनियन का संगठन जिला अध्यक्ष व पंजाब के संयुक्त सचिव नरेश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के सलाहकार तीक्ष्ण सूद को मिला। इस दौरान उन्होंने सूद को मांगपत्र सौंपते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आम जनता की सहूलियत के लिए अलग-अलग विभागों की सेवाओं को एक ही जगह प्रदान करने के लिए जिला हेडक्र्वाटर, उप मंडल, तहसील व ब्लॉक स्तर पर कुल 160 सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब के कई जिलों के जिलाधीशों द्वारा सुविधा केंद्रों में काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने की सिफारिश सरकार को भेजी जा चुकी है, मगर एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुविधा केंद्रों से राज्य सरकार की आमदनी को काफी फायदा होता है। इस पर सूद ने कहा कि सरकार के प्रशासकीय कामों में सुविधा केंद्र कर्मियों का बड़ा योगदान है। उनकी मांगों को वह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के समझ रखकर मुद्दे का उचित हल निकालेंगे। इस अवसर पर संगठन दल के सदस्यों उपाध्यक्ष मोनिका आनंद, कोषाध्यक्ष अनिता शर्मा, रणबीर सिंह, आशीष बजाज, संदीप कुमार, कृष्ण अरोड़ा, ज्ञान बांसल, राज कुमार राजू, जसबीर सिंह आदि उपस्थित थे।