क्रिसमिस के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
जागरण संवाददाता, होशियारपुर चर्च ऑफ आबा मोनेस्टरी सुंदर नगर की ओर से क्रिसमिस के उपलक्ष्य में पहली
By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 07:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, होशियारपुर
चर्च ऑफ आबा मोनेस्टरी सुंदर नगर की ओर से क्रिसमिस के उपलक्ष्य में पहली शोभायात्रा बड़े उत्साह से शहर में निकाली गई। इसका नेतृत्व प्रधान पास्टर योनी मसीह ने किया। यात्रा फतेहगढ़ चौक से सेशन चौक, सरकारी कॉलेज चौक, प्रभात चौक, कमालपुर चौक व घंटाघर से होती हुई फतेहगढ़ साहिब में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सांता क्लाज ने बच्चों को टाफियां दी। इस दौरान उत्साहित बच्चे सुंदर परिधान पहने हुए थे। शोभायात्रा में हमीद मसीह जालंधर, पास्टर पंकज, राकेश लड्डू, याफर मसीह, अशोक मसीह जालंधर, पास्टर सतपाल आदि के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें