मुकेरियां में बनाए भाजपा के सदस्य
संवाद सहयोगी, मुकेरियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा क
संवाद सहयोगी, मुकेरियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। युवा कार्यकर्ताओं द्वारा मुकेरियां बस स्टैंड के नजदीक बूथ लगाया गया यहां सदस्यता अभियान शुरु किया गया। इस मौके पर मुख्य मेहमान के रुप मे पंजाब कार्यकारणी सदस्य जंगी लाल महाजन व मंडल दसूहा के सदस्यता अभियान के प्रभारी पहुंचे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में करीब 21 लाख सदस्यता करने का उदेश्य है। जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस मौके पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरसिमरत साही, जिला युवा मोर्चा के महासचिव आशीष वशिष्ट, सूरज वशिष्ट, कर्म वालिया, राजेश बलगन, हरीश शर्मा, विपन महाजन व अन्य उपस्थित थे।