मुकेरियां में लगवाल आटोमोबाइल को चोरों ने बनाया निशाना
संवाद सहयोगी, मुकेरियां मुकेरियां के लगवान ऑटोमोबाइल को चोरों ने अपना निशाना बना लिया है। मुकेरिय
संवाद सहयोगी, मुकेरियां
मुकेरियां के लगवान ऑटोमोबाइल को चोरों ने अपना निशाना बना लिया है। मुकेरियां पुलिस को लिखाई शिकायत में लगवाल आटोमोबाइल के मालिक वरिंदर डोगरा ने बताया कि दिवाली की रात आठ बजे के करीब वह अपना शोरूम बंद करने से पहले करीब पौने पांच लाख रुपये शोरुम के लाकर में रखकर गए थे।
24 अक्टूबर की सुबह उन्होंने अपने मैनेजर दलजीत सिंह को फोन करके बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद शोरूम से मैनेजर का फोन आया कि लाकर टूटा है, सामान बिखरा पड़ा है और चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि दो लैपटाप, दो कंप्यूटर, एक एलसीडी के अलावा अन्य कई सामान भी शोरूम से गायब था।
वरिंदर डोगरा ने बताया कि शोरूम में निर्माण कार्य चल रहा है। चोरों पिछले गेट को फांद कर सीढ़ी लगाकर शोरूम को निशाना बनाया है।