महिला ने कुत्ते को जहर देकर मारने के आरोप में पति पर दर्ज कराया केस
संवाद सहयोगी, टांडा : गांव कंधाला जट्टां में पालतू कुत्ते को जहर देकर मारने के आरोप में महिला ने अपन
संवाद सहयोगी, टांडा : गांव कंधाला जट्टां में पालतू कुत्ते को जहर देकर मारने के आरोप में महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सुखवीर कौर पत्नी गुरदेव सिंह ने पुलिस को लिखाई शिकायत में बताया कि उसकी अपने पति के साथ काफी समय से अनबन है। दशहरे वाले दिन गुरदेव सिंह दीवार फांद कर उसके घर आ गया तो उसके पालतू कुत्ते आलटो ने उसे काट लिया था। जिससे दुखी होकर उसके पति ने उसे धमकी दी थी कि वह कुत्ते को मार देगा। सुखवीर कौर ने बताया कि उसे शक है कि 24 अक्टूबर की रात को पति ने उसके कुत्ते को जहर देकर मारा डाला है। पुलिस ने गुरदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।