Move to Jagran APP

9-10) गंदगी की गुलामी से मिली आजादी

By Edited By: Published: Fri, 05 Sep 2014 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 05 Sep 2014 05:36 PM (IST)
9-10) गंदगी की गुलामी से मिली आजादी

गिरीश मल्ल, होशियारपुर

loksabha election banner

नगर निगम सफाई कर्मियों द्वारा हड़ताल वापिस लेने पर शुक्रवार को शहर में साफ सफाई का काम शुरू हो गया जिससे शहर निवासियों ने राहत की सांस ली। अपने मांगों को लेकर पिछले तीस दिनों से निगम सफाई कर्मी हड़ताल पर थे। जिसके चलते शहर में जगह जगह गंदगी पसरी हुई थी। 3 सितंबर बुधवार को सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापिस ली तथा शुक्रवार को शहर से गंदगी उठाने का काम शुरु किया गया। शहर के बहादुरपुर चौक, शिमला पहाड़ी चौक व अन्य स्थानों से जेसीबी मशीन की मदद से गंदगी उठाई गई। जिसके चलते पिछले गंदगी की चपेट में आया शहर के लोगों को राहत मिली। गौरतलब है कि नगर निगम के दर्जा तीन व चार कर्मचारी पिछले एक महीने से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। इस दौरान शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए थे तथा गंदगी की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया था।

दैनिक जागरण ने भी निभाया अहम रोल

दैनिक जागरण ने सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते गंदगी से लोगों को हो रही समस्या के बारे में लगातार छाप कर निगम प्रशासन तक पहुंचाया। इसके बाद प्रशासन ने कुछ प्राईवेट कर्मी लगाकर शहर से गंदगी उठाने का काम शुरु करवा दिया था।

सामाजिक संगठनों ने उठाया था बीड़ा

सरकार व हड़ताली कर्मचारियों के बीच समझौता न होते देख शहर में गंदी से महामारी फैलने के खतरे को देखते हुए कुछ सामाजिक संगठनों ने कुछ दिन पहले खुद गंदगी उठाने का बीड़ा उठा लिया था। शहर की सफाई में करने में जुटे सामाजिक संगठनों को उस समय ओर बल मिला गया जब सोनालीका फैक्ट्री प्रबंधन ने भी उनके दायरें में आते 22 एरिया की खुद साफ सफाई करने का ऐलान कर दिया था।

हड़ताल खत्म न होती तो फैल जाती महामारी

सफाई कर्मियों की 30 दिनों तक चली उनकी हड़ताल अगर खत्म न होती तो शहर में महामारी फैलने का पूरा खतरा बना हुआ था। शहर के मोहल्लों, गलियों, नालियों, सड़कों व धार्मिक स्थानों के पास भी गंदगी के ढेर लग गए थे। उपर से बारिश पड़ने पर इस गंदगी से उठी बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया था।

क्या कहते हैं निगम कमिश्नर

निगम कमिश्नर जेसी सभ्रवाल ने कहा कि हड़ताल पर गए कर्मचारियों हड़ताल वापिस लेने के बाद शुक्रवार को शहर के 30 -32 प्वाइंट से कूड़ा उठा लिया गया है और शहर के मोहल्लों में भी साफ सफाई का काम शुरु करवा दिया गया है। 2-3 दिन में पूरे शहर को गंदगी से मुक्त करवा दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.