Move to Jagran APP

चुनावी ड्यूटी लगाने से खफा कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

By Edited By: Published: Thu, 24 Apr 2014 07:24 PM (IST)Updated: Thu, 24 Apr 2014 07:24 PM (IST)
चुनावी ड्यूटी लगाने से खफा कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, होशियारपुर

loksabha election banner

दूरदराज इलाकों में चुनावी ड्यूटी लगाए जाने से खफा महिला कर्मचारियों ने वीरवार को डीसी दफ्तर का घेराव कर दिया। मिनी सचिवालय के अंदर धरना देकर रोष प्रदर्शन महिला कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। महिला कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि चुनावों के दौरान जिन महिला कर्मचारियों की ड्यूटी दूरदराज इलाकों में लगाई गई है, उसे रद्द किया जाए। हालांकि प्रशासन ने कुछ महिला कर्मचारियों को राहत दी है, मगर जिन महिला कर्मचारियों की ड्यूटियां रद्द कर उनके इलाकों में नहीं लगाई गई। उन महिला कर्मचारियों में रोष पाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल को भी महिला कर्मचारियों ने भी दूरदराज इलाकों में ड्यूटी लगाने को लेकर मिनी सचिवालय की घेराव कि या था तथा मिनी सचिवालय के बाहर 2 घंटे जाम लगाकर नारेबाजी की थी। प्रशासन के आश्वासन पर माहौल शांत हुआ था, मगर तीन दिन बाद उनकी बदलियां रद नहीं की गई तो उन्होंने वीरवार को फिर से मिनी सचिवालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। देर सांय तक धरना जारी था। पंजाब मुलाजिम यूटी संघर्ष कमेटी के प्रधान अजीत द्विवेदी ने कहा कि अगर महिला कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गई तो वह देर सांय कैंडल मार्च कर अपना रोष जताएंगे। इस मौके पर महिला कर्मचारी सुनीता कुमारी, शिवानी, तरुणा, दलजीत, अंजू बाजवा, हर्ष शर्मा, नरिंदर कौर, अमन, सिमी, रितु शर्मा के अलावा पंजाब मुलाजिम यूटी संघर्ष कमेटी के सदस्य सुखराज सिंह बाजवा, बलजीत सिंह प्रवीण कुमार व दविंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.