Move to Jagran APP

भाजपा छोड़ कटारिया कांग्रेस में शामिल

By Edited By: Published: Tue, 04 Jun 2013 01:33 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2013 01:34 AM (IST)
भाजपा छोड़ कटारिया कांग्रेस में शामिल

वरिष्ठ संवाददाता, होशियारपुर

loksabha election banner

भाजपा को उस समय करारा झटका लगा जब राजकुमार कटारिया ने भाजपा को अलविदा कहते हुए अपने साथियों समेत कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेसी पार्षद कर्मवीर बाली के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विधायक सुंदर श्याम अरोड़ा विशेष तौर शिरकत की। अरोड़ा ने राजकुमार कटारिया का साथियों समेत कांग्रेस में शामिल होने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार से पंजाब की जनता ने मुंह फेर लिया है। पंजाब सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुके हैं। प्रदेश में गुंडागर्दी का राज बढ़ता जा रहा है। खासकर शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग अकाली-भाजपा सरकार की गलत नीतियों का शिकार बन रहे है। शहर में प्रापर्टी टैक्स लगाना तथा बिजली के अघोषित कटो ने मौजूदा गठबंधन की पोल खोल कर रख दी है।

राजकुमार कटारिया ने कहा कि वह भाजपा नेताओं की दिन-प्रतिदिन की विकास की झूठी गाथाओं से तंग आकर तथा पार्षद कर्मवीर बाली द्वारा वार्ड में करवाए गए रिकार्ड कार्यो से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

सठियाला बनी वार्ड अध्यक्ष

जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष तरणजीत कौर सेठी द्वारा वार्ड-21 में महिला कांग्रेस का गठन भी किया गया। इसमें सुरिंदर सठियाला को वार्ड-21 की अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर युसुफ मसीह, राजेश बब्बी, ओपी चानना, कैलाश रानी, गुरबचन कौर, मीना बाली, केके सठियाला, करण बाली, अनिल कुमार, सुनील कुमार, अमरजीत, मिंटू, पंडित उजागर, संजीव ठाकुर, बलदेव राज, मनी कटारिया, रिक्की कटारिया, बाबी, कमलेश शर्मा व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिटटू भाटिया के लिए खतरे की घंटी राजू

वरिष्ठ संवाददाता, होशियारपुर

भाजपा को अलविदा कह कर कांग्रेस का दामन थामने वाले राजकुमार कटारिया भाजपा के लिए नहीं, बल्कि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू के लिए ज्यादा खतरे की घंटी साबित हो सकते हैं, क्योंकि कटारिया साफ तौर पर कह रहे हैं कि वह पार्षद कर्मवीर बाली से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उधर, भाजपा की टिकट से इस बार सुरेश भाटिया वार्ड-21 से चुनाव लड़ने वाले हैं। इससे तो यही जाहिर होता है कि वह भाजपा नहीं, बल्कि भाटिया की वजह से राजनीतिक पैंतरा बदल कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पर्दे के पीछे सच्चाई क्या है, यह कहना तो मुश्किल है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बिंट्टू के लिए खतरे घंटी बनेंगे राजू..?

भाजपा का कोई ओहदेदार नहीं था कटारिया: भाटिया

भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू ने कहा कि राज कुमार कटारिया तो भाजपा का सदस्य तक नहीं था और न ही उसके पास कोई जिम्मेदारी थी। उससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.