पूर्व सरपंच विनोद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
संवाद सहयोगी, तलवाड़ा
कस्बे के करीबी गांव श्री पंडायण के करीब 15 वर्षो तक लगातार सरपंच पद पर आसीन रहे पूर्व सरपंच विनोद कुमार ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व वन मंत्री अरुणेश शाकर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रधान दविंद्र बल्ली ने किया। इस दौरान पूर्व सरपंच विनोद कुमार ने कहा कि वह वर्ष 1992 से पूर्व भी भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं। इस मौके पर मंडल प्रधान दविंदर बल्ली, जोन प्रधान सुखदेव सैनी व युवा जोन प्रधान लाभ सिंह ने पूर्व सरपंच विनोद कुमार का भाजपा में पुन: वापिस आने पर भरपूर स्वागत किया। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि वह पाटी में उनका बनता सम्मान देंगे। इस मौके पर राम आसरा, सरपंच बलविंदर सिंह, विकेश कुमार, दर्शन पंच, सुखदेव सैनी, लाभ सिंह बिंदु, जगदीप सिंह, ईश्वर सिंह, शांति स्वरुप, विजय कुमार सरपंच, सरपंच धर्म सिंह, कल्याण सिंह, ठाकुर दास, हरदीप सिंह, सौरव ठाकुर, करनैल सिंह व मदन कुमार भी उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर