ज्वाला संर्कीतन मंडली ने किया मां की महिमा का गुणगान
जागरण संवाददाता, बटाला नगर की धार्मिक संस्था ज्वाला संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने अपनी मंडली के
जागरण संवाददाता, बटाला
नगर की धार्मिक संस्था ज्वाला संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने अपनी मंडली के सचिव सुरिन्द्र बावा के गेस्ट हाऊस पर मां भगवती का संकीर्तन किया। मंडली के अध्यक्ष सुदेश बांसल तथा चेयरमैन चंद्र शेखर डोगरा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित संकीर्तन में माँ की महिमा का गुणगान किया गया।
मंडली के सदस्यों ने मां की ज्योति प्रचंड करके माता संकीर्तन आरंभ किया, जिस दौरान मंडली सदस्य नरेश कुमार वर्मा, पापा इन्द्रजीत शर्मा, कृष्ण लाल किशी, रिद्धम शर्मा, हरमेश डोगरा, विजय शर्मा, राजेन्द्र दर्दी ने गणेश वंदना करके मां सरस्वती का आह्वान करते हुए मां भगवती का संकीर्तन किया जो रात करीब 12 बजे तक चला। इस अवसर पर वेद हांडा, नरिन्द्र हांडा, विनोद शर्मा, विजय भाटिया, महंत गोबिंद प्रकाश बेदी, चमन लाल, काला साउंड वाला, अश्विनी बांसल, सुशील शर्मा उर्फ शीला पहलवान, विजय शर्मा, सुनीता बावा, संगीता बेदी, कविता डोगरा, पूजा रानी, पुनीत गर्ग, अग्रिमा डोगरा, चंचल हांडा, सुष्मा भाटिया, मीना डोगरा आदि उपस्थित थे।