बाबा अवतार सिंह जी की बरसी मनाई
By Edited By: Published: Tue, 12 Jun 2012 05:33 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2012 05:34 PM (IST)
संवाद सूत्र, किला लाल सिंह(बटाला)
बाबा गुरिया जी गुरुद्वारा साहिब भागोंवाल में बाबा अवतार सिंह जी छत वालों की वार्षिक चौथी बरसी श्रद्धा से मनाई गई। इस मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके बाद भाई जोगा सिंह कविश्यरी जत्था भागोवालिया, अमरीक सिंह गाजीनंगल, जरनैल सिंह ढूंढा ने बाबा अवतार सिंह जी की जीवन के बारे में जानकारी देकर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर फकीर सिंह लंबरदार, प्रीतपाल सिंह, तेजिन्द्र सिंह चंडीगढ़ वाले, गुरमुख सिंह लाली, मास्टर बलराज सिंह, दविन्द्र पाल सिंह, लखबीर सिंह व बाबा शिंगारा सिंह आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें