राष्ट्र अपना रहे दोहरी नीतियां : भारती
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर श्री सीता राम नाम प्रचारिणी सभा द्वारा श्री राम कथा अमृत के आठवें दिन दिव्
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर
श्री सीता राम नाम प्रचारिणी सभा द्वारा श्री राम कथा अमृत के आठवें दिन दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एंव संचालक आशुतोष महाराज की शिष्य साध्वी श्रेया भारती ने बताया कि हमारे मन के अंदर दैवीय व आसुरी कृतियां दोनों ही विराजमान है।
हम मन की आसुरी कृतियों से तभी निजात पा सकेंगे, जब सतगुरू की मेहर से मन रूपी वन में श्री राम का आगमन होगा। इसके बाद ही व्याक्ति सुंदरकाड में पहुंचता है। सुंदरकांड जिसमें एक भक्त के भक्ति मार्ग पर किए जा रहे संघर्ष की परम सीमा को भक्त हनुमान के माध्यम से प्रतिपादित किया गया है। वर्तमान सामाजिक हालातों पर रोष व्यक्त करते हुए साध्वी ने कहा कि आज यदि विश्व में अशांति है। राष्ट्र दोहरी नीतियों के तहत एक दूसरे की जड़े काट रहे है। इस आयोजन में शहर के विशिष्ट गण मान्य व्यक्ति दसती सिंह, राकेश महाजन, अशोक पुरी, राकेश सिंह, कुलदीप आदि उपस्थित थे।