आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने किया अंधे तांत्रिक का कत्ल
संवाद सहयोगी, बटाला बटाला पुलिस ने थाना रगड़ नंगल के तहत गाव जाहदपुर सेखवा में तीन दिन पहले हुए तात
संवाद सहयोगी, बटाला
बटाला पुलिस ने थाना रगड़ नंगल के तहत गाव जाहदपुर सेखवा में तीन दिन पहले हुए तात्रिक के अंधे कत्ल को सुलझा लिया है। इस संबंध में पुलिस ने उसकी पत्नी तथा उसके आशिक को गिरफ्तार किया है।
बटाला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने एक प्रेस कांफ्रेस मे बताया कि मृतक की पत्नी से जब कढ़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान कुलविंदर कौर ने बताया कि उसका पति शराब पिया करता था और शराब के नशे में उससे गाली- गलोच करता था। जिससे वह तंग आ चुकी थी। इसी के चलते उसने अपने आशिक हरपाल सिंह पुत्र मेजर सिंह वासी जैतो सर्जा के साथ मिलकर कर 5 फरवरी की रात्रि कमर शमशेर सिंह जब सो रहा था तो उन्होंने उसके सिर में लोहे की राड मार उसका कत्ल कर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने कुलविंदर कौर तथा उस के आशिक हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिन के खिलाफ भादस की धारा 302 तथा 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिला अमृतसर के अजनाला की रोज कालोनी के वासी रणजीत सिंह पुत्र नानक सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका भाई कमर शमशेर सिंह अपने बच्चों के साथ ननिहाल गाव जाहदपुर सेखवा में रहता था। जिसकी पांच फरवरी को घर में सोये हुए कि अज्ञात लोगो ने तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया है। रणजीत सिंह के बयानों के आधार पर केस दर्ज करके पुलिस ने एसपी मुख्यालय जगजीत सिंह सरोया, एसपी इवैस्टीगेशन प्रदीप मलिक, डीएसपी श्रीहरगोबिंदपुर गुरविंदर सिंह, डीएसपी इन्वेस्टिगेशन किरपाल सिंह, एसएचओ वेद प्रकाश तथा सीआईए स्टाफ के प्रभारी सुच्चा सिंह पर आधारित एक उच्च स्तरीय पुलिस टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जाच शुरू की। जिसके अनुसार मृतक कंवर शमशेर सिंह पत्नी कुलविंदर कौर पुलिस का ध्यान दूसरी तरफ करने के लिए तीन अज्ञात लोगो को ही कत्ल का जिम्मेदार बता रही थी। कुलविंद्र कौर का कहना था कि उसका पति तांत्रिक था और अक्सर लोग उसके पास जादू-टोने करवाने आते थे। 5 फरवरी को तीन अज्ञात लोग दो बार उसके घर में आए, जिन्होंने उसके पति के साथ शराब पी और रात को कत्ल कर दिया।