आरआर बावा कॉलेज में संविधान दिवस मनाया
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर आरआर बावा डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स में एक लेक्चर कार्यक्रम का आयोजन किया ग
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर
आरआर बावा डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स में एक लेक्चर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस लेक्चर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करना था। प्रो. मीनू मेहता ने कहा कि व्यक्ति की आन्तरिक जागरूकता ही हमारी सुरक्षा का मुख्य साधन है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सम्मान तभी मिलेगा, जब जन-सामान्य में भाई-चारे की भावना बढेगी। कार्यक्रम के अन्त में उप प्रधानाचार्या तीर्थ बाला ने उपस्थितजनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि देश भक्ति का जज्बा सभी भारतीय नागरिकों में होना अनिवार्य है। बचपन से ही बच्चों को देश भक्ति के गीत सुनाए जाने चाहिए, तभी भावी पीढी देश की बाग-डोर संभाल पाएंगे। इस कार्यक्रम में कालेज का समूह स्टाफ तथा छात्राएं भी उपस्थित थी।