वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति घायल
संवाद सूत्र, श्रीहरगोबिन्दपुर अड्डा रंगड़ नंगल पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभी
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 07:00 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 07:00 PM (IST)
संवाद सूत्र, श्रीहरगोबिन्दपुर
अड्डा रंगड़ नंगल पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बलदेव सिंह निवासी करतारपुर बटाला में पल्लेदार का काम करता है। वह शुक्रवार शाम को बटाला से वापस आ रहा था कि जब अड्डा रंगड़ नंगल के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 की सहायता से उसे सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें