सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियां घायल
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। थाना तिब्बड़ में पड़ते गांव घराला और पाहड़ा के बीच स्कूटी सवार लड़कियों क
By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 08:48 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 08:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर।
थाना तिब्बड़ में पड़ते गांव घराला और पाहड़ा के बीच स्कूटी सवार लड़कियों की एक घोड़ा गाड़ी से टक्कर हो गई। इस कारण दोनों घायल हो गई। इलाज के लिए उन्हें सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां पर एक लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक स्कूटी पर सवार गांव घराला निवासी मंदीप कौर व पाहड़ा निवासी हरप्रीत कौर गुरदासपुर से अपने गांव जा रही थी। जैसे ही वह गांव पाहड़ा के नजदीक पहुंची तो अचानक घोड़ा गाड़ी से टक्करा गईं। डाक्टरों के मुताबिक हरप्रीत कौर की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरी लड़की की हालत खतरे से बाहर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें