Move to Jagran APP

खराब हुई फसलों का जायजा लेंगी सोनियां गांधी

संवाद सहयोगी, काहनूवान इस साल प्राकृतिक आपदा के कारण फसल बर्बाद हुई हैं। इस आपदा का शिकार हुए किस

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 05:04 AM (IST)
खराब हुई फसलों का जायजा लेंगी सोनियां गांधी

संवाद सहयोगी, काहनूवान

prime article banner

इस साल प्राकृतिक आपदा के कारण फसल बर्बाद हुई हैं। इस आपदा का शिकार हुए किसानों के हालात जानने के लिए तथा केंद्र सरकार पर किसानों को मुआवजा देने के लिए दबाव बनाने के लिए कांग्रेस की प्रधान सोनिया गांधी कादियां क्षेत्र में बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेंगी।

उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा में प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए किसानों से सीधे बात करके किसानों के हालात जानने का यत्न किया है। इसी कड़ी के तहत सनिया गांधी पंजाब में भी बड़े स्तर पर प्राकृतिक आपदा बारिश के कारण खराब हुई फसलों के मालिक किसानों से बात करने के लिए तथा उनकी समस्याएं जानने के लिए तीन अप्रैल को पंजाब का दौरा कर रही हैं।

हलका कादियां के काहनूवान छंभ क्षेत्र में भी किसानों द्वारा बोई गई गेहूं की फसल बड़े स्तर पर खराब हुई है। इस क्षेत्र के किसानों व कांग्रेसी नेताओं ने रविवार को हलके के गांव शीह भंट्टी, फेरोचेची, चोचला, धक्कड़, झंडा, बलवंडा, चक्क शरीफ, गुन्नोपुर, सैदोवाल, कोटली सैनियां, घूकला आदि गांव में बर्बाद हुई गेहूं के फसल के संबंध में किसानों से बात की तथा खराब हुई फसल का जायजा लिया। पूर्व चेयरमैन बलराज सिंह व सुरजीत सिंह ने कहा कि हमने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा से इस मुद्दे पर बात की तथा सोनिया गांधी को इस हलके में भी किसानों का दुख जानने के लिए अपील की है। किसानों ने बताया कि गत दिवस गांव बुढ्डा कोट में एक किसान ने परेशान होकर अपनी फसल को खेतों में नष्ट कर दिया है।

इस मौके पर भूपिन्दर सिंह, कुलवंत सिंह, मंगल सिंह, मनोहर सिंह, ज्ञान सिंह, सुखदेव सिंह, बलविन्दर सिंह, फौजी कर्म सिंह, राजिन्दर तिवाड़ी, कर्मजीत सिंह, लखविन्दरजीत सिंह भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.