रस्म उठाल व श्रद्धांजलि समारोह आठ को
संवाद सहयोगी, सुजानपुर(पठानकोट) : सुजानपुर के पूर्व काग्रेसी विधायक स्व प्रधान चमन लाल की धर्मपत्न
संवाद सहयोगी, सुजानपुर(पठानकोट) : सुजानपुर के पूर्व काग्रेसी विधायक स्व प्रधान चमन लाल की धर्मपत्नी स्व इद्रावती महाजन आयु 92 वर्ष बहुत ही धार्मिक विचारों की महिला थी। जिनका 28 फरवरी को अचानक 92 वर्ष की आयु में अचानक निधन हो गया। उनकी रस्म उठाला व श्रद्धांजलि आठ मार्च को दोपहर दो से तीन बजे तक रोशन फार्म सुजानपुर में होगी। इद्रावती महाजन का जन्म गाव मदोगोल पाकिस्तान में हुआ। उनकी शादी 1942 में गाव जसूर पाकिस्तान में प्रधान चमन लाल से हुई। देश के बंटबारे के बाद उनका परिवार भारत के सुजानपुर में आ कर बस गया। उनके निधन पर पंजाब काग्रेस के प्रधान प्रताप ¨सह बाजवा, पूर्व विधायक अशोक शर्मा, पूर्व मंत्री रमण भल्ला, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, विधायक अरुणा चौधरी, काग्रेसी नेता रमन बहल, चौधरी राजवीर सिंह ने शोक व्यक्त किया।