फूलों की खेती कर मुनाफा बढ़ाएं किसान : दूबे
पीटीके-40 गांव अतेपुर में एक दिवसीय किसान सिखलाई कैंप का आयोजन संवाद सहयोगी, सुजानपुर (पठानकोट)
पीटीके-40
गांव अतेपुर में एक दिवसीय किसान सिखलाई कैंप का आयोजन
संवाद सहयोगी, सुजानपुर (पठानकोट) : पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना की ओर से गाव अतेपुर में डॉ. आरके दूबे की अध्यक्षता में किसान सिखलाई कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्र के 80 किसान शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. आरके दूबे ने किसानो को फूलों की खेती के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान फूलों की खेती के द्वारा अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। उन्होने कहा कि फूलों की खेती से आय काफी होती है। किसान देसी गुलाब की खेती के द्वारा गुलकंद के लिए फूल तैयार कर मुनाफा कमा सकते हैं। डॉ. राजवीर कौर ने किसानों को चटनी, अचार व मुरब्बे बनाने के बारे में जानकारी दी। कैंप में उपस्थित किसानों को सब्जी के बीजों की किट व देसी गुलाब के पौधे भेंट किए। इस मौके पर सरपंच महिंद्र पाल ¨सह, सरपंच सर्वजीत सिंह ने किसानों की समस्या के बारे में कृषि विशेषज्ञों को जानकारी दी।
इस मौके पर महिंद्र सिंह, उजागर सिंह, रविन्द्र सिंह बोवी, अवतार सिंह,तिलक राज, मक्खन सिंह, ठाकुर जगतार ¨सह,गुरनाम ¨सह,तारा ¨सह, पवन कुमार शर्मा,मलकीत सिंह, पंच राजेश भारद्वाज, राजेन्द्र शर्मा, ठाकुर प्रेम ¨सह ,मनोहर लाल व अन्य उपस्थित थे।