सीनियर डीएमई की नीतियों पर बरसे यूआरएमयू सदस्य
जागरण संवाददाता, पठानकोट फिरोजपुर रेल मंडल के सीनियर डीएमई सीएंडडब्ल्यू की नीतियों के रोष स्वरुप
जागरण संवाददाता, पठानकोट
फिरोजपुर रेल मंडल के सीनियर डीएमई सीएंडडब्ल्यू की नीतियों के रोष स्वरुप यूआरएमयू (उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन) शाखा पठानकोट के सदस्यों ने उनके पठानकोट आगमन पर रोष प्रदर्शन किया।
यूनियन सदस्यों का आरोप है कि वह अपनी नीतियों को जबरदस्ती कर्मचारियों पर लागू करते हैं ओर उनकी बात तक नहीं सुनते। यूनियन की ओर से किए गए रोष प्रदर्शन के बाद सीनियर डीएमई रवि शंकर ने यूनियन पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया और उनका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
ब्रांच सचिव अनिल शर्मा व उपाध्यक्ष मंगत राम सैनी ने कहा कि हायर अथारिटी की ओर से कैरेज एंड बैगन विभाग में 50 कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पदोन्नत करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन, इसके बावजूद भी कई ऐसे कर्मचारी हैं जिनकी पदोन्नति लंबे समय से ड्यू पड़ी है। इसके अलावा कैरेज एवं बैगन डिपो में काम करने वाले कर्मचारियों को पिछले कई वर्षो से बूट व सेफ्टी से जुड़ा समान नहीं मिल रहा जिसे लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। इस संबंध में कई बार कर्मचारी व यूनियन पदाधिकारी उनसे मिलने गए परन्तु उनकी बात पर सीनियर डीएमई ने कोई गौर नहीं किया। मजबूरी में आज उन्हें प्रदर्शन करना पड़। सीनियर डीएमई ने उनकी मांगों को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि धीरे-धीरे सभी समस्याओं को एक-एक करके हल कर दिया जाएगा। यूनियन पदाधिकारियों ने चेताया कि अगर 4 फरवरी से पहले-पहले समस्याओं पर गौर न हुई तो वह जीएम के निरीक्षण पर अधिकारियों की कर्मचारी नीतियों को उनके समक्ष रखेंगे। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार बिल्ला, अशोक कुमार, सतनाम सैनी, रोशन लाल, एसएसई राजेश कुमार व परमवीर सैनी उपस्थित थे।