गुरुद्वारा संत आश्रम में समागम 30 को
संवाद सहयोगी, पठानकोट सरबत खालसा संस्था की ओर से गुरुद्वारा संत आश्रम मिशन रोड में रविवार 30 नवंब
By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 07:09 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
सरबत खालसा संस्था की ओर से गुरुद्वारा संत आश्रम मिशन रोड में रविवार 30 नवंबर को सुबह 8 से 9 बजे तक गुरमति समागम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के मुख्य प्रबंधक गुरदीप सिंह गुलाटी ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि समागम में पंथ के प्रसिद्ध कथावाचक व प्रचारक भाई इकबाल सिंह लुधियाने वाले ने चल रही बाणी की व्याख्या करेंगे और भाई बलकार सिंह का रागी जत्थ कीर्तन कर संगत को निहाल करेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें