छत गिरी, परिवार बेघर
संवाद सहयोगी, पठानकोट : निकटवर्ती गांव छतवाल में मंगलवार देर सायं को एक गरीब परिवार के मकान की छत ढह
संवाद सहयोगी, पठानकोट : निकटवर्ती गांव छतवाल में मंगलवार देर सायं को एक गरीब परिवार के मकान की छत ढह गई। हादसे में हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, परंतु परिवार बेघर हो गया। मकान की छत ढहने के बाद पूरा परिवार पंचायत की सहमति से अब गांव में संयुक्त जंज घर में ठहरने पर विवश हो गया है।
पीड़ित मकान मालिक रमेश कुमार ने बताया कि मंगलवार देर सायं को उसके मकान की पूरी छत छह गई। इससे एक दिन पूर्व छत का कुछ हिस्सा गिरा था। तभी ग्रामीणों के सहयोग से घर का पूरा सामान निकाल लिया गया था। बीती सायं को वह मकान के बरामदे में पूरा परिवार बैठा हुआ था कि अचानक बरामदे का एक पिलर खिसकने लगा। इस पर सभी ने भाग कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते मकान की पूरी छत ढह गई। उन्होंने उक्त छत गांव के लोंगों के सहयोग से डाली थी। अब उनके पास पैसे नहीं हैं कि घर बना सके। उन्होंने डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू से मांग की है कि उनकी सहायता की जाए। उन्होंने ब्लाक समिति के सदस्य सतेन्द्र सिंह तथा सरपंच को भी मौका दिखा कर उनकी सहायता करने की मांग की है।