रेलवे क्वार्टरों से चोरों ने उड़ाए तीन सिलेंडर
संवाद सहयोगी, पठानकोट : शहर के तीन रेलवे कर्मचारियों के घरों से चोरों ने तीन सिलेंडर चुरा लिए। पुलिस
संवाद सहयोगी, पठानकोट : शहर के तीन रेलवे कर्मचारियों के घरों से चोरों ने तीन सिलेंडर चुरा लिए। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने पर चोरी हुए तीनों सिलेंडर क्वार्टरों के पीछे स्थित झाड़ियों से मिल गए।
रेल कर्मचारी नानक चंद ने बताया कि बुधवार दोपहर को वह ड्यूटी पर थे। दोपहर को वह खाना खाने घर आए तो देखा कि चोरों ने उनके घर का सामान इधर उधर बिखेर दिया है तथा तथा रसोई में सिलेंडर नहीं है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दो अन्य कर्मचारियों के घरों में भी सिलेंडर चोरी हुए।
उन्होंने तुरंत थाना डिवीजन नम्बर-1 पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने घर आकर फिंगर प्रिंट लेकर जांच शुरू कर दी। इस तफ्तीश के दौरान पुलिस ने जब क्वार्टरों के पीछे झाड़ियों में छानबीन की तो चोरों की ओर से चुराये गए तीनों सिलेंडर वहां पड़े मिले। संदेह जताया जा रहा है कि चोर सिलेंडर ले जाने के लिए रात का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।