डॉक्टर अश्वनी कुमार करा रहे हैं समान विकास: अवतार
संवाद सहयोगी, घरोटा (पठानकोट) पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री डॉक्टर अश्वनी कुमार ने संसदीय क्षेत्र ग
By Edited By: Published: Wed, 29 Oct 2014 01:59 AM (IST)Updated: Wed, 29 Oct 2014 01:59 AM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा (पठानकोट)
पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री डॉक्टर अश्वनी कुमार ने संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर में बिना किसी भेदभाव के अनुदान वितरित कर विकास की गति को तेज किया है। यह बात पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर अवतार सिंह ने गाव नौरंगपुर में कही। अवतार सिंह ने कहा कि डॉक्टर अश्वनी कुमार द्वारा नवंबर व दिसंबर में पार्टी की एकजुटता के लिए शुरू किया जा रहा जन जागरण अभियान प्रशंसनीय कदम है। इससे कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होगा। पूर्व ब्लाक प्रधान ने कहा कि ब्लॉक घरोटा के दर्जनों गावों को विकास के लिए चेक वितरित किए जा चुके हैं। वंचित गांवों को भी शीघ्र ही चेक दिए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें