कॉपी : पत्नी से कहासुनी के बाद निगला जहर, गंभीर
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 07:29 PM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 07:29 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
पठानकोट के निकटवर्ती गांव छोटेपुर में शुक्रवार की सुबह जहरीला पदार्थ निगलने से 28 वर्षीय व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचार के दौरान पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी हालत चूहामार दवाई का पाउडर निगलने से बिगड़ी है। बीते कुछ दिनों से उसकी पत्िन से उसकी घरेलू तकरार चल रही थी। जिससे वह परेशान हो चुका था। इसी परेशानी को लेकर उसने जहरीली दवाई निगली है। डॉक्टरों के मुताबिक अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें