Move to Jagran APP

बटाला को लेकर गरमाई सियासत

By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 02:43 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 07:49 PM (IST)
बटाला को लेकर गरमाई सियासत

संवाद सहयोगी, बटाला : बटाला का नाम बदलने के संभावित प्रस्ताव को लेकर सियासत गरमा गई है। उल्लेखनीय है कि बटाला के विधायक अश्विनी सेखड़ी ने बटाला का नाम हलीपातशाही साहिब श्री गुरुनानक देव की पत्नी माता सुलखनी के नाम पर करने के लिए हाल ही हुए विधानसभा सत्र में प्रस्ताव पेश किया था। उनके प्रस्ताव को पंजाब के राजस्व तथा जनसंपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने अनुमोदित किया था और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने विचार करने का आश्वासन दिया था। बटाला का नाम बदलने का कई संस्थाओं ने विरोध किया है तो कईयों ने स्वागत किया है। सिटी वेलफेयर आग्रेनाइजेशन के अध्यक्ष मनजिदर सिंह बल तथा आजाद पार्टी के अध्यक्ष सुरिदर सिंह कलसी ने विरोध किया है तो भाई घनहैया वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रुपिंदर सिंह शामपुरा ने प्रस्ताव का स्वागत किया है। इस दौरान रुपिंदर सिंह शामपुरा तथा उसके साथी मनजीत सिंह हैपी, करणदीप सिंह, हरगुरप्रीत सिंह मागट, सुखदेव सिंह बाजवा, संत जोगिंदर सिंह नामधारी, जत्थेदार रजिंदर सिंह चीमा, हरदेव सिंह संधु, भाई मोहनबीर सिंह भागोवाल, भाई देविंदर सिंह, रछपाल सिंह, भाई अर्जन सिंह तथा बाबा स्वर्ण सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से माग की है कि बटाला का नाम बदल कर बटाला की धार्मिक पवित्रता को बहाल किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.