धान की फसल नष्ट की, केस दर्ज
जागरण प्रतिनिधि,पठानकोट/नरोट जैमल सिंह : गांव मान सिंह पुर में कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों ने 6 कनाल, 6 मरले जमीन पर लगी धान की फसल को नष्ट कर दिया। इस पर पुलिस ने फसल नष्ट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत में सुलखन सिंह निवासी अंतोर ने आरोप लगाया कि उसकी गांव मान सिंह पुरा में 6 कनाल, 6 मरले जमीन है, जिस पर उसने 10 दिन पहले धान की फसल की बिजाई की थी। गत रात्रि बिशन दास नामक एक व्यक्ति ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उसकी फसल पर ट्रैक्टर फेर दिया तथा फसल नष्ट कर दी। सुलखन सिंह का कहना है कि इस जमीन का कब्जा, गिरदावरी तथा जमाबंदी उसके पिता के नाम पर है जबकि बिशन दास नामक व्यक्ति उसकी जमीन को हड़पने के लिये ऐसा कार्य कर रहा है। इसी संबंधी पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के मुख्य मुंशी राजीव सैनी ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है। उक्त शिकायत एएसआई बलविन्द्र कुमार को जांच हेतु मार्क भेजी गई है। शीघ्र ही मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर