पाकिस्तानी हैकरों ने वित्त मंत्रालय का पोर्टल किया हैक
पाकिस्तानी हैकरों ने वित्त मंत्रालय के भारतीय रेवेन्यू सर्विसेस (आइआरएस) के ऑनलाइन वेब पोर्टल को हैक कर लिया है। इस कारण इसकरी सेवाएं ठप हाे गईं। हैकरों ने भारत विरोधी संदेश लिखकर पोर्टल को बचाने की चुनौती भी दी है।
फिरोजपुरए [मनोज त्रिपाठी]। पाकिस्तानी हैकरों ने वित्त मंत्रालय के सबसे महत्वपूर्ण भारतीय रेवेन्यू सर्विसेस (आइआरएस) के ऑनलाइन वेब पोर्टल को हैक कर लिया। इस कारण दाे दिन तक देशभर में ऑनलाइन रेवेन्यू सर्विसेस पूरी तरह ठप रहीं। मंत्रालय का पसीना शनिवार को भी छूटता रहा कि किस प्रकार हैकरों से डाटा बचाया जा सके।
यह भी पढ़ें : रोहतक में लव जेहाद का मामला, जबरन धर्म बदलवाकर की शादी
हैकरों ने आइआरएस के पोर्टल के मेन पेज पर पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिख दिया है। हैकर ने अपना नाम फैजल लिखकर चेतावनी दी है कि डाटा बचा सकते हो तो बचा लो। हैकरों का कहना है कि वे पोर्टल हैक कर भारत को पाकिस्तान की ताकत दिखाना चाहते हैं।
देशभर में ऑनलाइन रेवेन्यू सर्विस दो दिन तक ठप रही
आशंका जताई जा रही है कि पोर्टल को हैक करने की घटना को भारत से सटे पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके के हैकरों ने अंजाम दिया है। शुक्रवार को हैक किए गए पोर्टल के बारे में मंत्रालय को कुछ ही देर में जानकारी मिल गई थी। उसके बाद से रेवेन्यू विभाग ने सारी रात व शनिवार को पोर्टल से डाटा चोरी होने से बचाने की कवायद की है। कितना डाटा बचा है और कितना हैकरों ने निकाल लिया इसकी जानकारी हैकरों से पोर्टल को मुक्त कराने के बाद ही मिल सकेगी।
पढ़ें : टॉयलेट सीट से ज्यादा संक्रमित होता है आपका नोट
पोर्टल में महत्वपूर्ण जानकारियां
पोर्टल में आरआरएस सेवा से संबंधित देशभर के विभिन्न स्थानों में तैनात अधिकारियों से लेकर वित्त मंत्रालय की तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद हैं। यह जानकारी पाकिस्तानी हैकरों के हाथों में लगने के बाद उसका कहीं भी गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
पढ़ें : पठानकोट आतंकी हमला : एनआइए टीम के चार गांवों में छापे
अधिकारियों की तरफ से ऑनलाइन दी जाने वाली सारी जानकारियां भी पाकिस्तानी हैकरों के हाथ लगने से हजारों लोगों का नुकसान हो सकता है। पोर्टल के हैक से तमाम अधिकारियों के भी होश फाख्ता हो गए हैं।
भारतीय हैकरों को बताया बच्चा
हैकरों ने मेन पेज पर यह भी लिखा है कि वह पाकिस्तानी हैकरों की टीम हैं। उनके सामने भारतीय हैकर बच्चे हैं। वित्त मंत्रालय के पोर्टल को इसलिए हैक किया गया है कि भारत को पाकिस्तान की पॉवर का पता चल सके। विजिटर नंबर 21244197 के बाद से यह पोर्टल फिलहाल पाकिस्तानी हैकरों के कब्जे में है। इस बाबत रेवेन्यू सर्विसेस या वित्त मंत्रालय की तरफ से कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हैकर ने अपना नाम फैजल लिखकर कोड नंबर 1337-5-2-16 के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है।