एक माह का वेतन मिले पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म
संवाद सूत्र, फिरोजपुर नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारियों की पिछले चार महीने के बकाया वेतन
संवाद सूत्र, फिरोजपुर
नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारियों की पिछले चार महीने के बकाया वेतन में से एक माह का वेतन जारी कर दिया गया। वेतन को लेकर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल वेतन मिलने के बाद खत्म हो गई। पार्षदों के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त की। सुबह नगर कौंसिल के दफ्तर के बाहर सभी सफाई कर्मचारी अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठे हुए। प्रदर्शनकारियों ने कौंसिल के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद बकाया जारी होने की सूचना मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। सफाई कर्मचारी यूनियन की प्रधान रानी व भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रधान सुनील हंस ने बताया कि दोपहर 12 बजे के करीब सेनेटरी इंस्पेक्टर सुखपाल ¨सह के नेतृत्व में पार्षद राजिन्दर सिप्पी व पार्षद मनी खोखर का एक प्रतिनिधिमंडल आकर सफाई सेवकों से मिला और बताया कि नगर कौंसिल अधिकारी परमिन्द्र ¨सह से बात कर उनके पिछले चार महीने के वेतन में से एक महीने का वेतन आज ही उन्हें जारी कर दिय गया है। इसके अलावा दूसरे महीने का बकाया वेतन इस महीने के आखिरी सप्ताह में उन्हें देने के लिए कहा गया। उन्होंने विश्वास दिलवाया कि बकाया वेतन भी उन्हें जल्द ही दे दिया जाएगा। इस प्रकार सफाई सेवकों ने अपना धरना खथ्म कर दिया। इस अवसर पर सफाई सेवक यूनियन के महासचिव अमर भट्टी, सोनू भिखारी राम, नानक चंद के अलावा सभी सफाई सेवक मौजूद थे।