Move to Jagran APP

मामला रद्द करवाने के लिए बलात्कार पीड़िताएं अगवा

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर गांव मस्तेके हिठाड़ के कुछ लोगों ने अपने साथी पर दर्ज बलात्कार के मामले को र

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 03:01 AM (IST)
मामला रद्द करवाने के लिए बलात्कार पीड़िताएं अगवा
मामला रद्द करवाने के लिए बलात्कार पीड़िताएं अगवा

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर

loksabha election banner

गांव मस्तेके हिठाड़ के कुछ लोगों ने अपने साथी पर दर्ज बलात्कार के मामले को रद करवाने के लिए बलात्कार पीड़ित महिलाओं को अगवा कर लिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को नामजद कर लिया है। 25 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उक्त महिलाओं का कुछ पता नहीं चल पाया है। पीडि़त परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

बलात्कार पीड़ित महिलाओं के घरवालों ने बताया कि गांव के रहने वाले सरदूल ¨सह का उनके घर पर आना-जाना था। जिसके चलते सरदूल का दामाद बूटा सिंह भी उनके घर आने-जाने लगा। बूटा ¨सह ने बताया कि उसका पुलिस के उच्च अधिकारियों से जान-पहचान है। वह उसके बड़े पिता की बहू को नौकरी पर लगवा देगा। इसके लिए पैसे खर्च करने होंगे। चार लोगों को पुलिस में भर्ती करवाने के लिए 20 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। उसने अपने बड़े पिता गुरदीप ¨सह से सात लाख रुपये लेकर उक्त आरोपियों को दे दिए, लेकिन उन्होंने उसके ताए की बहू को पुलिस में भर्ती नहीं करवाया और न ही उन्होंने पैसे वापस किए।

उक्त आरोपियों के साथ विजय कुमार नामक व्यक्ति भी उनके घर आता-जाता था। 25 दिसंबर को उसकी पत्नी व ताया की बहू चर्च गए थे। जब वह लौट रहे थे तो विजय अपने एक साथी के साथ बाहर गेट के पास खड़ा था। उसकी पत्नी से कहने लगा कि अगर आप लोगों को गांव जाना है तो वह भी गांव की तरफ जा रहा है। वह उन्हें गांव छोड़ देगा। दोनों महिलाएं कार में बैठ गईं। कुछ देर विजय और उसका साथी उसे शहर के आसपास घुमाते रहे। बाद में एक सुनसान जगह पर लेकर जाकर उनके साथ बलात्कार किया। इस संबंध में पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

मामले को दबाने के लिए गांव मस्तेके के रहने वाले सरदूल ¨सह, गांव महंता वाला की रहने वाली सरबजीत कौर, गांव निधाना का रहने वाला बूटा ¨सह व गांव मोती वाला के रहने वाले हरीश कुमार ने साजिश के तहत 25 मार्च को उसकी पत्नी व उसके ताए की बहू को अगवा कर लिया, ताकि दबाव बनाकर कोर्ट में बयान दर्ज करवा कर केस को खत्म करवाया जा सके।

उन्होंने कहा कि 25 दिन बीत जाने के बाद अभी दोनों महिलाओं का कुछ पता नहीं चल पाया है। थाना सदर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन महिलाओं का पता नहीं चल सका है।

एसआइ गुरदेव ¨सह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयानों पर गांव मसतेके के रहने वाले सरदुल ¨सह, गांव महेता वाला की रहने वाली सरबजीत कौर, गांव निधाना के रहने वाले बूटा ¨सह व गांव मोती वाला के रहने वाले हरीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिलाओं की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.