नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़, पीटा
By Edited By: Published: Sun, 02 Sep 2012 06:36 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2012 06:38 PM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का
स्थानीय अन्नी दिल्ली मोहल्ला में कुछ युवकों ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की। रोकने पर युवकों व उनके परिजनों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन 16 वर्षीय रजनी (काल्पनिक नाम) की माता ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हुई है। मोहल्ले के कुछ बिगड़े युवा उनके घर में मर्द न होने का नाजायज फायदा उठाने का प्रयास करते रहते हैं। इसके तहत ही उन्होंने रजनी के साथ रविवार रात को छेड़छाड़ की। इससे रोका तो छेड़छाड़ करने वाले युवकों व उनके रिश्तेदार ने उसकी बेटी को पीटकर घायल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें