बेगांवाली बने भाकियू जिलाध्यक्ष
जासं, फाजिल्का
भारतीय किसान यूनियन के बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष अजमेर सिंह लक्खोवाल की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी कार्यालय में संपन्न हुए जिला स्तरीय चुनाव में प्रदुमन बेगांवाली को जिलाध्यक्ष चुना गया। करीब छह माह पहले उन्हें लक्खोवाल ने ही कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया था।
उल्लेखनीय है कि फाजिल्का को जिले का दर्जा मिलने के बाद यहां जिला इकाई गठित की जानी थी। उसके तहत छह माह पहले ब्लाक अध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदुमन बेगांवाली को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष लक्खोवाल की मौजूदगी में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से बेगांवाली को जिलाध्यक्ष चुन लिया। इस मौके मौजूद प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों भूपिंदर सिंह महेश्वरी, मास्टर अजमेर सिंह, भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष गुरजंट सिंह, जिला संरक्षक हरपाल सिंह बराड़, जिलाध्यक्ष प्रदुमन बेगांवाली, वरिंदर, सुरिंदर झींझा, नरपिंदर झींझा, दीपक झींझा, अमर सिंह, अश्विनी लूथरा ने जिला कार्यकारिणी चयन का अधिकार बेगांवाली को दिया। वहीं बेगांवाली ने जिम्मेवारी पूरी तनदेही से निभाने का विश्वास दिलाया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर