लखमीरेआणा में दो घरों में चोरी
By Edited By: Published: Wed, 08 Feb 2012 06:53 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2012 06:53 PM (IST)
जागरण सूत्र, दोदा (श्री मुक्तसर साहिब) : गांव लखमीरेआणा में चोरों ने मंगलवार रात गांव के दो घरों को निशाना बनाते हुए घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
गांव निवासियों प्रगट सिंह, निर्मल सिंह व गुरविंदर सिंह ने बताया कि चोरों ने मंगलवार रात बलकार सिंह के घर को निशाना बना लिया। उनके अनुसार उक्त घर से चोरों ने घरेलू सामान उड़ाया है। इसी तरह गांव के ही पप्पू सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह के घर में से भी सामान चोरी कर लिया गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें