राहत इंदौरी की प्रस्तुति को अब तक 2.15 लाख लोगों ने देखा
जेएनएन, फिरोजपुर मोहन लाल भास्कर फाउंडेशन द्वारा करवाए गए मुशायरे में उर्दू के मशहूर शायर डॉ.
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 05:27 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 05:27 PM (IST)
जेएनएन, फिरोजपुर
मोहन लाल भास्कर फाउंडेशन द्वारा करवाए गए मुशायरे में उर्दू के मशहूर शायर डॉ. राहत इंदौरी के वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। यह जानकारी फाउंडेशन की सरपरस्त प्रभा भास्कर ने देते हुए कहा कि सरहदी जिले में संस्था द्वारा कला व साहित्य की ज्योति जलाने का भरसक प्रयास पिछले दस सालों से किया जा रहा है। इसी क्रम में ऑल इंडिया मुशायरा भी करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर, 2016 को डॉ. इंदौरी ने अपने शानदार कलामों की बदौलत दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यह खुशी की बात है कि 30 दिसंबर से लेकर अब तक देश-दुनिया में 2.15 लाख लोगों ने उक्त मुशायरे में राहत इंदौरी की प्रस्तुति को देखा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें