सेवा भारती ने मौजम के सरकारी स्कूल में किया पौधारोपण
संवाद सूत्र, फाजिल्का समाजसेवी संस्था सेवा भारती की ओर से चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत गांव
By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 07:27 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 07:27 PM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का
समाजसेवी संस्था सेवा भारती की ओर से चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत गांव मौजम के सरकारी हाई स्कूल में पौधे लगाए गए। संस्था के पदाधिकारी बाबू लाल अरोड़ा व आकाश डोडा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। स्कूल में संस्था की ओर से 25 पौधे लगाए गए। इस मौके पर सेवा भारती के सदस्य जगदीश कटारिया, चांद गुप्ता, केवल कृष्ण सेठी, महेंद्र त्रिपाठी, स्कूल स्टाफ परमजीत कौर, ¨रपल, कमलेश रानी, राजेश सक्सेना, क्रांति कंबोज, अशोक सचदेवा व अरुण गुप्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें