Move to Jagran APP

असेंबली इलेक्‍शन: राजनाथ बोले- वोट न देना हो तो मत दीजिए, लेकिन जूते मत फेंकिये

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अबाेहर में रैली में कहा कि आपको वोट नहीं देना हे मत दें पर क्‍या आप उन पर (प्रकाश सिंह बादल) लाठियां चलाएंगे, जूते फेकेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 12:56 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 06:27 PM (IST)
असेंबली इलेक्‍शन:  राजनाथ बोले- वोट न देना हो तो मत दीजिए, लेकिन जूते मत फेंकिये
असेंबली इलेक्‍शन: राजनाथ बोले- वोट न देना हो तो मत दीजिए, लेकिन जूते मत फेंकिये

जेएनएन, फाजिल्का/अबोहर। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब केंद्रीय नेताओं की रैलियां शुरू हाे गई हैं। इससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। मंगलवार काे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अबाेहर और फाजिल्का में रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे और उसे भ्रष्टाचार की जननी करार दिया। उन्होंने राज्य में चुनाव प्रचार के गिरते स्तर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, यह क्या हाे रहा है। प्रकाश सिंह बादल जैसी शख्सियत के साथ ऐसा होना शर्मनाक है। आपको वोट नहीं देना है मत दें पर क्या आप उन पर (प्रकाश सिंह बादल) लाठियां चलाएंगे, जूते फेकेंगे।

loksabha election banner

राजनाथ सिंह ने कहा कि चुनावाें में गरिमा बनाए रखनी चाहिए। जूते फेंकने की घटना बेहद शमर्सार करने वाली हैं। जिस तरह की घटना प्रकाश सिंह बादल जैसे सम्मानित नेता के साथ हुई है वह बेहद गलत है। आपको वोट नहीं देना है तो मत दें, लेकिन जूते फेंकना कहां की इंसानियत और मर्यादा है। बता दें कि लंबी में एक चुनावी सभा के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर एक युवक ने जूता फेंक दिया था अौर यह उनके चेहरे पर लगा था। इससे उनका चश्मा टूट गया था।

अबोहर में रैली को संबोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह।

राजनाथ सिंह ने कहा, पंजाब विधानसभा चुनाव पर पूरे विश्व की नजर है। पंजाब ने आतंकवाद का दंश झेला है और अब जो अमन है, उस को बहाल रखने के लिए यहां केंद्र के साथ चलने वाली सरकार जरूरी। उन्होंने कहा कि मोदी शासनकाल में देश की अर्थ व्यवस्था सुधरी, कोई घोटाला नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस विधानसभा के लिए प्रचार में गरिमा का ध्यान नहीं रख रही है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। इन दलों के नेताओं काे इससे बाज आना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और अाम आदमी पार्टी पर जमकर निशाने साधे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस खत्म हो रही है और उसकी नैय्या डूब रही है। कांग्रेस डूबता जहाज है। ऐसे में पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह डूबते हुए जहाज को कहां तक बचा लेंगे। बेचारे कैप्टन अमरिंदर सिंह तो फंस गए हैं। यहां अन्य राज्याें की तरह कांग्रेस की हार तय है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी खूब निशाने साधे।

अबोहर रैली में मौजूद लोग।

यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: सिद्धू बोले, जेटली मेरे गुरु और उन्हें मेरे कान खींचने का भी हक

उन्होंने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार का बोलवाला रहा, लेकिन भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप तक नहीं लगा है। मोदी सरकार ने अपने ढाई साल के शासनकाल मेें भ्रष्टाचार की जड़ पर वार किया है। यह सरकार देश को नई भ्रष्टाचार मुक्त विकास की ओर ले जा रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी थीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के सत्ता संभालने के बाद हालात बदल गए हैं।

देखें तस्वीरें: पंजाब में चुनावी रैलियों दहाड़े राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि माेदी सरकार ने दिखाया कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन कैसे दी जा सकती है। ढ़ाई साल के शासन मेें मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आराेप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी तो एक बानगी थी, अभी भ्रष्टाचार पर और गहरे वार होंगे।

फाजिल्का में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह।

उन्हाेंने कहा कि पंजाब में अकाली दल-भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व शासन दिया है। यही करण है कि वह विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाएगा। उन्होंने लाेगों से अपील की कि भाजपा और अकाली दल के उम्मीदवारों काे जीत दिलाकर पंजाब में खुशहाली और उन्नति लाएं।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: हरियाणा के कांग्रेस नेता पंजाब में नहीं करेंगे प्रचार

रैली को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने भी संबोधित किया। सांपला ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हारी हुई लड़ाई लड़ रही हैं। राज्य की जनता इनके तमाशों को बखूबी समझती है। सांपला ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर विलासी नेता हैं ताे प्रकाश सिंह बादल सेवादार हैं।

पंजाब चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.