Move to Jagran APP

एक हजार से अधिक मरीजों ने कराई आंखों की जांच

संवाद सहयोगी, फाजिल्का भारत विकास परिषद फाजिल्का द्वारा रविवार को स्थानीय श्री साधु आश्रम में पूर

By Edited By: Published: Sun, 18 Sep 2016 06:47 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2016 06:47 PM (IST)
एक हजार से अधिक मरीजों ने कराई आंखों की जांच

संवाद सहयोगी, फाजिल्का

loksabha election banner

भारत विकास परिषद फाजिल्का द्वारा रविवार को स्थानीय श्री साधु आश्रम में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राज वाटस की अध्यक्षता में स्व. पुरुषोत्तम लाल पेड़ीवाल की याद में उनके परिवार के सहयोग से आंखों का 25वां नि:शुल्क जांच एवं फैको आपरेशन कैंप आयोजित किया गया।

कैंप में सिविल सर्जन डा. जगपाल ¨सह बासी, सहायक सिविल सर्जन डा. दविन्द्र भुक्कल, आढ़तिया एसोसिएशन फाजिल्का के अध्यक्ष केवल चौधरी डा. सरिता कामरा, जतिन्द्र जैन, बिमला रानी, नंद लाल गुप्ता, पुरुषोत्तम सेठी, सोशल वेल्फेयर सोसायटी फाजिल्का के अध्यक्ष शशिकांत, राजिन्द्र पुपनेजा, अमृत लाल गुंबर, ¨प्रसिपल पंकज अंगी, लेक्चरर राजिन्द्र विखोना, प्रदीप धवन, बनवारी लाल बजाज, अमित गगलानी, बोबी सेतिया, शिव गोयल, प्रवीण तनेजा आदि शामिल हुए।

परिषद अध्यक्ष विकास डागा ने बताया कि कैंप में आंखों की जांच हेतु लगभग 1000 लोगों की राजिस्ट्रेशन की गई। जिनकी जांच श्री जगदंबे आइ अस्पताल श्रीगंगानगर के विशेषज्ञों व उनकी टीम द्वारा की गई। कैंप में आपरेशन योग्य पाए गए 310 मरीजों की आंखों के सफेद मोतिए के आपरेशन करवाए जाएंगे। कैंप आयोजन में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री श्रीनिवास बिहानी, प्रांतीय उपाध्यक्ष विक्टर छाबड़ा, प्रांतीय काउंसल मैंबर टेकचंद धूड़िया व रमेश चुचरा, सचिव दिनेश वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष राजन ¨सगला, प्रकल्प प्रभारी सतिन्द्र पुपनेजा, सुनील मदान, पवन गोयल, नवदीप आहूजा, अशोक सुधा, सुनील कक्कड़, पवन गुप्ता, विनोद वाटस व अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.