शिव की अराधना से मिलता है दुखों से छुटकारा: नित्या नंद
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिंदगढ़ : मोहल्ला श्याम नगर स्थित शिव मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण की प
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिंदगढ़ :
मोहल्ला श्याम नगर स्थित शिव मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण की पावन एवं पवित्र कथा के 9वें दिन मुख्य यजमान ओम प्रकाश अग्रवाल ने श्री शिव महापुराण के पावन ग्रंथ की विधिवत पूजा अर्चना की। कथा व्यास स्वामी नित्यानंद जी महाराज ने बताया की शिव अराधना करने से मनुष्य का समस्त दुखों से छुटकारा मिलता है, शिव लोक की प्राप्ति होती है। स्वामी जी ने कहा की हमें तीर्थ यात्रा मौन व शांत भाव से करनी चाहिए और तीर्थ पर जा कर माला फेरनी चाहिए और भगवान का सिमरन करना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान अशोक बांसल, मधू बांसल, जगदीश धीमान, सु¨रदर ¨सगला, नरिंदर भाटिया, मोती लाल सेतिया, बचन लाल बस्सी, कैलाश चंद शर्मा, अशोक जलूरिया, वेद सद्दी, आरपी शारदा, एन के खन्ना, अश्वनी भांबरी, मनोज कांसल के अलावा अन्य मौजूद थे।