बजट में की 16 फीसदी वृद्धि, विकास के लिए कोई योजना नहीं
नवनीत छिब्बर, फतेहगढ़ साहिब नगर कौंसिल सर¨हद ने शुक्रवार को 16.5 फीसदी आय वृद्धि का बजट पारित क
नवनीत छिब्बर, फतेहगढ़ साहिब
नगर कौंसिल सर¨हद ने शुक्रवार को 16.5 फीसदी आय वृद्धि का बजट पारित कर दिया। 21 से 18 सदस्यों की मौजूदगी में यह बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद हुई आम बैठक में अधिकांश दफ्तरी प्रस्ताव पास किए गए। नगर कौंसिल के हाउस की बैठक में शहर के विकास के लिए कुछ नया नहीं था। यहां तक की नगर कौंसिल की हद में शामिल हुए नए इलाकों को भी खास तवज्जो नहीं दी गई।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे नगर कौंसिल प्रधान शेर ¨सह की अध्यक्षता में बजट बैठक शुरू हुई। कौंसिल के ईओ दीपेश कुमार ने आय व खर्च का ब्योरा हाउस के सामने रखा। इसके बाद आगामी वित्त वर्ष के दौरान आय में वृद्धि के लक्ष्य रखा गया। हाउस में मौजूद 18 सदस्यों ने चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया। हाउस में प्रापर्टी टैक्स, किराया सहित हाउस टैक्स के बकाया वसूली में तेजी लाए जाने को लेकर चर्चा हुई। सर¨हद नगर कौंसिल में 21 पार्षद हैं, जिनमें से वार्ड 10 के पार्षद अजीत कुमार मंगा का देहांत हो चुका है। जबकि वार्ड 3 से पार्षद नरेश शर्मा की सदस्यता खारिज किए जाने का मामला विचाराधीन है। वहीं, वार्ड 20 से कांग्रेसी पार्षद ¨सगलदीप कौर बैठक में नहीं पहुंची।
इसके बाद हुई हाउस की आम बैठक में 15 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से अधिकांश कार्यालय से संबंधित थे। शहर में विकास कार्यो के लिए इनमें कुछ नहीं था। 3 जनवरी, 2017 को जारी अधिसूचना द्वारा नगर कौंसिल की हद में शामिल किए गए नए इलाकों के विकास को लेकर भी किसी विशेष योजना को शामिल नहीं किया गया।
-----------------------
बाक्स
2017-18 में 329.13 लाख अधिक का रखा लक्ष्य
नगर कौंसिल का चालू वित्त वर्ष में 2017.33 लाख की आमदन का बजट था। जिसमें से 28 फरवरी तक कौंसिल को 1617.33 लाख की आमदन हो चुकी थी। कौंसिल को 31 मार्च तक 410.61 लाख और आमदन होने का अनुमान है। वर्ष 2017-18 में कौंसिल ने आमदन का लक्ष्य बढ़ाकर 2340.46 लाख रखा है। जो मौजूद वर्ष से 329.13 लाख ज्यादा है। नीचे दिए आंकड़ों में मौजूदा वित्त वर्ष में कौंसिल को विभिन्न वर्गों से हुई आमदन व 2017-18 में आमदन का लक्ष्य दिया गया है।
- कौंसिल की आमदन- वर्ष 2016-17 व 2017-18 का लक्ष्य
1. चुंगी - 570 लाख - 700 लाख
2. बिजली से प्राप्त चुंगी - 45 लाख- 49 लाख
3. एक्साइज ड्यूटी - 100 लाख - 200 लाख
4. प्रॉपर्टी टैक्स - 97.98 लाख - 126.42 लाख
5. वाटर सप्लाई - 34.21 लाख - 40.07 लाख
6. दुकानों से किराया - 11.14 लाख - 12.25 लाख
7. बि¨ल्डग नक्शा फीस - 83 लाख - 90 लाख
8. विज्ञापन टैक्स - 4 लाख - 4.50 लाख
9. लाइसेंस फीस - 3 लाख - 3.50 लाख
10. जमीन से आय - 800 लाख - 800 लाख
11. हड्डा रोडी फीस - 2 लाख - 2 लाख
12. बस अड्डा फीस - 7 लाख - 7 लाख
13. फायर सेस - 4 लाख - 6 लाख
14. अन्य - 256 लाख - 300 लाख
------------------
बाक्स
लक्ष्य से 39 फीसद कम हुआ खर्च
कौंसिल ने शहर में विकास कार्यों पर 1323.33 लाख खर्च करने का लक्ष्य रखा था, जिनमें 375 लाख कमिटिड व 948.33 लाख नान कमिडिट खर्च शामिल था। लेकिन 28 फरवरी तक कौंसिल 433.59 लाख ही खर्च कर पाया। जबकि 31 मार्च तक कमिटिड व नान कमिटिड मिलाकर 573.49 लाख का टारगेट रखा गया है। कौंसिल बजट में खर्च को लेकर रखे गए लक्ष्य का 61 फीसद ही खर्च कर पाएगा। कौंसिल ने आगामी वित्त वर्ष 2017-18 में 1513.37 लाख खर्च करने का लक्ष्य रखा है जिनमें 806 लाख कमिटिड व 707.37 लाख नान कमिटिड खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 2016-17 के बजट में स्टाफ का वेतन व खाली पड़े पदों को भरने के लिए 645 लाख का खर्च का लक्ष्य रखा गया था, जबकि आगामी वित्त वर्ष में इसे बढ़ाकर 733.69 लाख का बजट देने का लक्ष्य रखा गया है।
------------------
बाक्स
ये पार्षद हुए शामिल
वार्ड 1 - सु¨रदर कौर
वार्ड 2 - अमरदीप बैनीपाल
वार्ड 4 - जगजीत ¨सह
वार्ड 5- सुंदर लाल
वार्ड 6 - गुलशन राय बॉबी
वार्ड 7 - द¨वदर कौर
वार्ड 8 - कुलदीप कौर
वार्ड 9 - त्रिलोक ¨सह बाजवा
वार्ड 11 - अशोक सूद
वार्ड 12 - न¨रदर कुमार ¨प्रस, वरिष्ठ उपप्रधान
वार्ड 13 - पवन कालड़ा
वार्ड 14 - अशोक धीमान
वार्ड 15 - शेर ¨सह, प्रधान
वार्ड 16 - कुलदीप कौर
वार्ड 17 - अजायब ¨सह
वार्ड 18 - राज¨वदर कौर सोही
वार्ड 19 - सर्बजीत कौर
वार्ड 21 - सुरजीत कुमार